मनोरंजन
ऐश्वर्या अकेली वोट देने पहुंचीं तो चिंता में पड़े फैंस
Mohammed Raziq
21 May 2024 12:51 PM IST

x
मुंबई : एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इसमें ऐश्वर्या अपने शानदार लुक के कारण चर्चाओं में रहीं। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। इस बीच ऐश्वर्या ने आज सोमवार (20 मई) को मुंबई में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान अपना मत डाला। ऐश्वर्या मतदान केंद्र पर स्पॉट हुईं। यहां ऐश्वर्या को देख भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। हर कोई उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड दिखा। ऐश्वर्या व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में जंच रही थीं।
वह कलाई में चोट के बावजूद मतदान करने पहुंचीं। ओपन हेयर और फेस पर चमचमाता गॉगल्स लगाए हुए ऐश्वर्या ने आम नागरिक की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला। फैंस ऐश्वर्या को अकेले देख चिंता में पड़ गए। सोशल मीडिया यूजर्स उनके पति अभिषेक बच्चन को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। ऐश्वर्या पोलिंग बूथ पर अकेली वोट डालने आई थीं। उन्हें कार से निकलते हुए स्पॉट किया गया।
ऐश्वर्या के साथ बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। ऐसे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बाद में ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी वोट डालने पहुंचे थे। बिग बी ने व्हाइट पजामा कुर्ता और जया ने भी व्हाइट सूट पहना था। वे जैसे ही कार से नीचे उतरे तो जया का हाथ पकड़कर भीड़ से उन्हें कवर करते हुए पोलिंग बूथ के अंदर ले गए और वोट डाला।
Tagsऐश्वर्या अकेलीवोटतो चिंतापड़े फैंसAishwarya is alonevotesso worriedfansजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





