मनोरंजन

जब एक्ट्रेस रेखा ने कहा- उनकी बेटी होती तो वह इनके जैसी ही होती

jantaserishta.com
25 Feb 2022 10:11 AM IST
जब एक्ट्रेस रेखा ने कहा- उनकी बेटी होती तो वह इनके जैसी ही होती
x

एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है. हो भी क्यों ना, 67 साल की उम्र में भी रेखा (Rekha) में वह अदाएं हैं, जो आज की किसी भी हिरोइन को फेल कर दें. उनकी बेहतरीन अदाकारी का भी कोई तोड़ नहीं है. कहा जाता है कि वह जिस चीज पर हाथ रख दें उसकी भी किस्मत चमक जाती है. ऐसे में जरा सोचिए जब वह किसी को अपनी औलाद का दर्जा दे तो उस इंसान के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है.

कुछ ऐसे ही गर्व से भरे पल रहे होंगे बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत और रेखा के बीच स्पेशल बॉन्ड नजर आया था. इस मौके पर एक्ट्रेस रेखा कंगना की तारीफों के पुल बांधने से नहीं चूकीं. इस दौरान रेखा ने कहा कि यदि उनकी बेटी होती तो वह कंगना जैसी ही होती. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी झांसी की रानी हैं. रेखा द्वारा की गई तारीफ सुनकर कंगना रनौत भी उस समय खुशी से गदगद नजर आईं. बताते चलें कि इस इवेंट में रेखा की तरह कंगना भी कांजीवरम साड़ी (Kangana Kanjeevaram saree) पहन के इस शो में पहुंची थीं.
खास बात यह है कि ब्लैक कलर की यह कांजीवरम साड़ी जो कंगना ने कार्यक्रम के दौरान पहनी थी वह रेखा ने ही उन्हें गिफ्ट की थी. इन्हीं बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेखा कंगना को कितना पसंद करती हैं. तभी तो उन्होंने अपनी फेवरेट कांजीवरम साड़ी भी उन्हें गिफ्ट की और अवार्ड फंक्शन में उसे अपनी बेटी भी कहा. वहीं कंगना रनौत भी रेखा की बहुत बड़ी फैन हैं. कंगना ने रेखा को जन्मिदन विश करते हुए उनको अपना गॉडमदर बताया था. अपने समय की प्रसिद्ध एक्ट्रेस रेखा की फैन फ़ॉलोइंग आज भी कम नहीं है. उन्हें लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी उनके फैन हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story