मनोरंजन
जब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा- हम सेक्स एजुकेशन क्लास में हंसते और शर्माते थे...
jantaserishta.com
17 Jan 2023 3:46 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, जो अपनी आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म 'छतरीवाली' के लिए तैयार हैं, ने स्कूल में यौन शिक्षा के साथ अपने अनुभव के बारे में बात की।
यह फिल्म सेक्स एजुकेशन को लेकर है। इसके बारें में अभिनेत्री ने कहा कि यह एक पारिवारिक ड्रामा है और इसे माता-पिता के साथ भी देखा जा सकता है।
अभिनेत्री ने कहा, "यह 'छतरीवाली' एक पारिवारिक फिल्म है, एक ऐसी फिल्म जिसे मैं अपने परिवार या माता-पिता या अपने पिता के साथ मेरे बगल में बैठकर देख सकती हूं क्योंकि फिल्म में एक भी संवाद ऐसा नहीं है या इसका दोहरा अर्थ नहीं है। सब कुछ तथ्य की बात है और यह समय की मांग है। यह एक लड़की की कहानी है और वह कैसे सुरक्षित सेक्स के महत्व को समझती है और वह क्यों इसके बारे में स्वतंत्र रूप से और खुले तौर पर बोलने की जिम्मेदारी खुद पर लेती है।"
इस बारें में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "जब मैं 9वीं और 10वीं कक्षा में थी और जब भी सेक्स एजुकेशन की क्लास होती थी, टीनएजर्स के रूप में, हम इस विषय पर हंसते और शर्माते थे और इन कक्षाओं को बंक करने के बहाने ढूंढते थे।"
अभिनेत्री का मानना है कि फिल्म देखने वाले लोगों के दष्टिकोण में बदलाव आएगा।
रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित और तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित, 'छतरीवाली' में रकुल प्रीत सिंह और सुमीत व्यास हैं।
यह 20 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





