मनोरंजन

जब अपनी ही फोटो देख डर गई थीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, पूरा किस्सा जानें यहां

jantaserishta.com
30 Aug 2021 12:26 PM IST
जब अपनी ही फोटो देख डर गई थीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, पूरा किस्सा जानें यहां
x

फाइल फोटो 

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई है. परिणीति की टांसफॉर्मेशन जर्नी भी कमाल की रही है. एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और लोगों को काफी हैरान भी किया था. आज परिणीति बॉलीवुड की ग्लैम डीवास में शुमार हैं.

एक चैट शो में परिणीति ने अपने बढ़े वजन को लेकर कई बातों का खुलासा किया था. परिणीति ने बताया था कि साल 2014 में उनकी फिल्म 'किल दिल' रिलीज होने के बाद वो कुछ समय के लिए स्क्रीन से गायब हो गई थीं, ताकि वो खुद पर काम कर सकें.
परिणीति ने यह भी बताया कि एक बार वो अपनी खुद की तस्वीर देखकर डर गई थीं. उनके हिसाब से फोटो में जिस तरह वो दिख रही थीं एक 26 साल की लड़की वैसी नहीं दिखती है. खासकर जब वो लड़की कोई एक्ट्रेस हो. उस वक्त परिणीति को लगा कि यही टाइम है, जब उन्हें खुद पर काम करना चाहिए. इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वो अपने नए घर को भी सेट कर रही थीं. तब उन्होंने सोचा कि घर पर ध्यान देने और वर्कआउट करने का यही सही समय है.
परिणीति चोपड़ा ने खुद को फैट से फिट बना लिया है. आज वो बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. परिणीति अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस भी हेल्दी और फिट परिणीती से काफी इंप्रेस नजर आते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में होंगे. बॉबी देओल का भी फिल्म में अहम रोल होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story