मनोरंजन

जब एक्ट्रेस नुसरत ने कुछ सेकंड के अंदर छोड़ा होटल, बताया डरावना किस्सा

jantaserishta.com
30 Nov 2021 10:31 AM IST
जब एक्ट्रेस नुसरत ने कुछ सेकंड के अंदर छोड़ा होटल, बताया डरावना किस्सा
x

फाइल फोटो 

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म छोरी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नुसरत ने अपने निजी जीवन से जुड़े भूत के अनुभवों को साझा किया और बताया कि उन्हें हमेशा से भूतों में विश्वास था मगर एक दफा उनके साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जिसके बाद उनका विश्वास और भी मजबूत हो गया.

जब एक्ट्रेस से पूछा गया क्या उन्हें भूत-प्रेत में विश्वास है तो उन्होंने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा- मुझे उन चीजों पर विश्वास है जो मैं नहीं देख सकती ना महसूस कर सकती हूं मगर कुछ हमारे आस-पास होता है. मुझे ऐसा लगता है कि ये ब्रह्मांड में कई सारी चीजें अलग तरह से होती हैं मगर एक इंसान को इसकी गहराइयों को समझ पाना इतना आसान नहीं होता. कुदरत के कई सारे अजूबे ऐसे हैं जिसपर बिलीव कर पाना मुश्किल है. क्यों हम सिर्फ यही सोचते हैं कि आखिर ये कैसे हुआ. लेकिन हम कई घटनाओं से अचंभित होते हैं. मुझे तो एलियंस पर भी भरोसा है. मुझे लगता है वे ब्रह्मांड में कहीं ना कहीं हैं.
जब नुसरत से पूछा गया क्या उन्हें इससे जुड़ा कोई इंसिडेंट याद है तो एक्ट्रेस ने कहा- मुझे बचपन से ही भूत-प्रेत में यकीन था जबकि मेरा कभी भी किसी भूत से पाला नहीं पड़ा था. लेकिन एक दफा मैं दिल्ली में थी और शूटिंग के सिलसिले से वहां गई हुई थी. मुझे कुछ महसूस हुआ. होटल के कमरे में एक छोटा सा वार्डरोब एरिया था जहां कपड़े टांग सकते थे. बगल में एक टेबल थी जहां मैंने सूटकेस रखा.
मैंने अपना सूटकेस खुला रखा था टेबल के ऊपर. लेकिन जब मैं सुबह उठी तो सबकुछ वैसा नहीं था. ब्रीफकेस नीचे पड़ा हुआ था और कपड़े फ्लोर पर बिखरे हुए थे. ऐसा अपने आप से हो ही नहीं सकता. अगर वो टेबल से गिरता तो उसकी पोजिशनिंग वैसी ना होती. लेकिन वो सेम पोजिशन पर नीचे गिरा था जिसे कोई इंसान ही उठाकर नीचे रख सकता है. और वहां पर कोई था ही नहीं. मुझे अच्छी तरह याद था मैंने टेबल पर सूटकेस रखा था. फिर उसका नीचे पाया जाना थोड़ा शॉकिंग था. ये बहुत अजीब था. वहां कुछ तो था जो नॉर्मल नहीं था. मुझे जैसे ही इस बात का एहसास हुआ मैं 30 सेकेंड में होटल के बाहर आ गई. ये डरावना था. मेरे स्टाफ ने भी यही कहा कि हमें ये जगह छोड़ देनी चाहिए. फिर हम वहां से तुरंत निकल लिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story