मनोरंजन

जब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कहा- मैं उसे पीट सकती हूं...लोगो की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम...देखें दिलचस्प VIDEO

jantaserishta.com
30 Jan 2021 4:13 PM IST
जब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कहा- मैं उसे पीट सकती हूं...लोगो की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम...देखें दिलचस्प VIDEO
x

फाइल फोटो 

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का दूसरा सीज़न अब ऑफ एयर होने जा रहा है. ऐसे में शो के कुछ दिलचस्प एपिसोड्स के वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक मज़ेदार एपिसोड का वायरल हो रहा है जिसमें स्ट्रीट डांसर थ्रीडी(Street Dancer 3D) की टीम फिल्म का प्रमोशन करने कपिल के शो पर आई थी.

फिल्म की स्टारकास्ट से वरुण धवन, रेमो डिसूजा और प्रभु देवा के अलावा यहां नोरा फतेही(Nora Fatehi) भी नज़र आईं थीं जिन्होंने फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट काम किया था. शो पर खूब मस्ती मज़ाक हुआ था लेकिन जब नोरा शो के सेट पर आई थीं तो कपिल ने उनके साथ खूब मज़ाक किया था. कपिल ने नोरा से पूछा था कि उन्हें मालूम चला कि एक बार स्कूल में उन्होंने किसी लड़के को पीट दिया था.
नोरा ने इस बात को सच बताते हुए कहा था, कोई भी इंसान बदतमीजी करेगा तो मैं उसे पीट सकती हूं. ये सुनकर कपिल की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है क्योंकि इससे पहले वो भी नोरा के साथ जमकर फ्लर्ट करते नजर आ रहे थे. नोरा की बात सुनकर अर्चना कपिल को सतर्क रहने की सलाह देती हैं तो नोरा कहती हैं, नहीं कपिल मैं आपको नहीं पीटूंगी. ये सुनकर सब हंस पड़ते हैं. स्ट्रीट डांसर थ्रीडी की बात करें तो इस फिल्म में नोरा ने हाय गर्मी गाने पर डांस किया था जो कि बेहद पॉपुलर हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story