मनोरंजन

जब एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा- वो मेरी खुशी रही हैं....कौन है ये? देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 July 2021 10:16 AM IST
जब एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा- वो मेरी खुशी रही हैं....कौन है ये? देखें वीडियो
x

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के वीकेंड एपिसोड में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बतौर गेस्ट हिस्सा लिया. जब वह अपनी फिल्मों के सॉन्ग पर कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रही थीं, तब वह अपनी बहन करीना कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर के एक वीडियो मैसेज को देखकर हैरान रह गईं.

वीडियो में करीना कपूर ने कहा कि करिश्मा कपूर उनकी रीढ़ थीं. करीना ने वीडियो में कहा,"वह सच में मेरी रीढ़, मेरी एंकर, मेरी खुशी रही हैं. मैं अपने जीवन के हर कदम पर आभारी हूं कि मेरी तरफ मेरी एक बहन है. वह परिवार में हर किसी की परी है."
ये है रणधीर कपूर की इच्छा
दूसरी ओर, रणधीर कपूर ने इच्छा जताई की कि करिश्मा और करीना इस म्यूजिक शो में हिस्सा लें. उन्होंने दोनों को शो में गाते हुए देखने की इच्छा भी व्यक्त की. उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि आप मेरे पसंदीदा शो पर आ रहे हैं. और मुझे खुशी होती अगर आप और बेबो इंडियन आइडल में गाने गाते."
राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया
रणधीर कपूर ने कबूलते हुए कहा,"मुझे आपकी एक्टिंग से कोई शिकायत नहीं है, आपने न केवल अपने लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी नाम और प्रसिद्धि हासिल की, फिल्मों के माध्यम से राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया, लेकिन मुझे खुशी होती अगर आप इंडियन आइडल में भाग लेते."
ऐसे पढ़ा करिश्मा का निक नेम
अपने मैसेज के दौरान रणधीर ने करिश्मा के अनोखे निकनेम 'लोलो' की बैकस्टोरी भी शेयर की. उन्होंने बताया कि वह जीना लोलोब्रिगिडा के फैन थे और उन्होंने अपनी पत्नी बबीता से करिश्मा को निकने देने की रिक्वेस्ट की. बबीता तुरंत मान गईं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story