मनोरंजन

जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को मिले 1500 रुपये, पढ़े पूरा किस्सा

jantaserishta.com
25 May 2022 4:34 PM IST
जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को मिले 1500 रुपये, पढ़े पूरा किस्सा
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत बतौर फैशन मॉडल की थी. इसके दो साल बाद इन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटी हैं. इस दौरान के ऐश्वर्या के लुक्स काफी वायरल हुए. फैन्स इनकी खूबसूरती को देखकर एक बार फिर इनके दीवाने हो बैठे.

इनकी दीवानगी इस हद तक पहुंच गई कि फैन्स ने पुराने दिनों को सोशल मीडिया पर ताजा करना शुरू कर दिया. दरअसल, साल 1992 के दौरान की ऐश्वर्या राय की फोटोज वायरल हो रही हैं. उस समय ऐश्वर्या राय ने एक फैशन ब्रैंड के लिए फोटोशूट कराया था. इसके साथ ही ऐश्वर्या राय को उस जमाने में कितनी सैलरी नमिली थी इसकी भी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. कृपा क्रिएशन्स का एक इनवॉइस वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय को 1500 रुपये में फोटोशूट के लिए हायर किया गया था. यह एक ऐडवर्टाइजिंग कंपनी है. इस बिल पर जो डेट है, वह है 23 मई, 1992. मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से करीब दो साल पहले.
एक यूजर ने इस बिल की फोटो शेयर की है और बताया है कि उस समय ऐश्वर्या राय केवल 18 साल की थीं. उस उम्र में ऐश्वर्या राय ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. ऐश्वर्या राय की पहली सैलरी रसीद पर उनके साइन हैं और जगह का भी नाम लिखा हुआ है. एक ट्विटर यूजर ने मैगजीन फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हेलो, आज मैं फैशन कैटेलॉग के 30 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा हूं. ऐश्वर्या राय, सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा और तेजस्विनी कोलहपुरी ने उस समय कैटेलॉग के लिए फोटोशूट कराया था."
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में 75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल पति अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन संग अटेंड किया. पूर्व मिस वर्ल्ड इस फिल्म फेस्टिवल में काफी रेगुलर रही हैं. अपने आउटफिट्स और स्टाइलिंग से हर बार फैन्स को इंप्रेस करती नजर आती रही हैं. इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई को हुई थी. यह 28 मई तक चलेगा. दीपिका पादुकोण फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनी हुई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story