मनोरंजन

जब कंटेस्टेंट की कहानी सुन भावुक हुए एक्टर रणवीर, निकल गए आंसू

jantaserishta.com
17 Oct 2021 3:22 PM IST
जब कंटेस्टेंट की कहानी सुन भावुक हुए एक्टर रणवीर, निकल गए आंसू
x

नई द‍िल्ली: रणवीर सिंह का रियलिटी शो द बिग पिक्चर का 16 अक्टूबर को आगाज हो चुका है. शो के पहले दिन कंटेस्टेंट के साथ रणवीर का धमाकेदार खेल काफी एंटरटेनिंग रहा. उन्होंने कंटेस्टेंट को हौसला दिया और अपने हाथों से उसे जूते भी पहनाए. अब शो के दूसरे एप‍िसोड में रणवीर इमोशनल होते नजर आने वाले हैं.

दूसरे एप‍िसोड में गोरखपुर के रहने वाले कंटेस्टेंट अभय सिंह अपनी दुखभरी कहानी सुनाते हैं. अभय की दास्तान सुन रणवीर भी भावुक हो जाते हैं. कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था. पिता की अंतिम इच्छा थी कि अभय अपने पर‍िवार को संभाले और उनके देखरेख करे. किसी तरह बचपन गुजारने के बाद उन्हें स्कूल में पढ़ाना शुरू किया जिससे घर का खर्च निकलता है.
कंटेस्टेंट के इस स्ट्रगल को सुन रणवीर का दिल भर आता है. वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं. रणवीर वीड‍ियो कॉल के जर‍िए कंटेस्टेंट की मां से भी बात करते हैं. एक्टर ने फिल्मों में तो अपने इमोशंस खूब दिखाए हैं पर हकीकत में उन्हें पहली बार यूं इमोशनल होता देखा जाएगा.
रणवीर सिंह का यह पहला रियलिटी शो है जिसे वे होस्ट कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट से फैमिली प्लानिंग को लेकर बातचीत करते हुए रणवीर सिंह ने एक मजेदार खुलासा किया था. रणवीर सिंह ने कहा, "2-3 साल में हमारे भी बच्चे होंगे. अभय, भाईसाहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी न, मुझे बस ऐसी कोई देदे तो लाइफ सेट हो जाए. मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बच्चों के नाम. अगर आप माइंड नहीं करेंगे तो यह ले लूं मैं सूर्यवीर सिंह."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story