मनोरंजन

जब एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी MLA गर्लफ्रेंड को पहली बार फैमिली से मिलाने ले गए घर, हुआ कुछ ऐसा.....

jantaserishta.com
13 Feb 2022 7:17 AM IST
जब एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी MLA गर्लफ्रेंड को पहली बार फैमिली से मिलाने ले गए घर, हुआ कुछ ऐसा.....
x
देखे वीडियो

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का जुनून आज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने दमदार किरदार से खूब वाहवाही लूटी है. लेकिन आज हम आपको अल्लू अर्जुन का कॉमेडी अवतार दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

हम आपके लिए अल्लू अर्जुन की फिल्मों में से उनका एक बेस्ट कॉमेडी सीन लेकर आए हैं. साउथ सुपरस्टार का यह वीडियो उनकी फिल्म 'सराइनोडु' की हिंदी डब का है. इस वीडियो में अल्लू अर्जुन अपनी MLA गर्लफ्रेंड को पहली बार अपनी फैमिली से मिलवाने ले जाते हैं. जहां सभी लोग तो उन्हें पसंद कर लेते हैं, लेकिन एक्ट्रेस डरती हुई अल्लू की दादी के पास जाती हैं उनकी हामी और आशीर्वाद लेने के लिए.
एक्ट्रेस जैसे ही दादी के पास जाती है दादी उससे अजीबों-गरीब सवाल पूछने लगती है. इतना ही नहीं दादी उसे गुस्से में डराती हुई भी नजर आती हैं, जिसे वो चुपचाप सुनती जाती है. तभी एमएलए का फोन बजता है और वो दादी से थोड़ा वक्त मांगकर थोड़ी साइड हो जाती है. फिर वो लड़की फोन पर एक आदमी को ऐसी ऐसी धमकी देती है कि वहां खड़े सभी लोग घबरा जाते हैं. एक्ट्रेस जानबूझकर जोर-जोर से बोलती है, जिसे दादी भी सुन रही होती है. इस बीच पूरी फैमिली संग कॉमेडी से भरी ये बातें आपको जरूर हंसने पर मजबूर कर देंगी. अल्लू के बेस्ट कॉमेडी सीन का मज़ा लेने के लिए आपको ये वीडियो देखना होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story