मनोरंजन

जब एक्टर अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में किया ऐश्वर्या राय को लेकर शॉकिंग वाला खुलासा, खुला रह गया फैंस का मुंह

jantaserishta.com
28 July 2021 5:00 PM IST
जब एक्टर अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में किया ऐश्वर्या राय को लेकर शॉकिंग वाला खुलासा, खुला रह गया फैंस का मुंह
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: बॉलीवुड में लंबे वक्त से जेंडर डिबेट चलता रहा है कि हीरो को हमेशा हीरोइन से ज्यादा फीस मिलती है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? अगर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बात करें तो कई मौके ऐसे रहे हैं जब ऐश्वर्या को अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से ज्यादा फीस मिली है. वो भी तब जब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे.

जी न्यूज की अंग्रेजी वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक दिग्गज फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार के साथ एक इंटरव्यू में खुद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इस बात का खुलासा किया था कि 9 में 8 फिल्में ऐसी रही हैं जिनमें ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से ज्यादा फीस मिली. उन्होंने बताया कि आपको कितनी फीस मिलेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सेलेबिलिटी कितनी है.
उन्होंने साफ कहा कि इसका एक्टर के जेंडर से कोई लेना देना नहीं है. अभिषेक (Abhishek Bachchan) ने इंटरव्यू में कहा, 'फिल्म बिजनेस और अन्य इंडस्ट्रीज में जेंडर के चलते किए जाने वाले भेदभाव को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. मैंने कुल 9 फिल्मों में अपनी पत्नी के साथ काम किया है. इनमें से 8 में उसे मुझसे ज्यादा फीस दी गई थी.'
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने कहा, 'पीकू में दीपिका को सबसे ज्यादा फीस मिली थी. ये एक बिजनेस है और अगर आपकी सेलेबिलिटी ज्यादा है तो आपको उसी हिसाब से ज्यादा फीस मिलेगी. अगर आप कोई नई एक्ट्रेस हैं तो आप अचानक से शाहरुख खान (Shah Rukh Khah) जितनी फीस नहीं मांग सकती हैं.' बता दें कि गुरु, धूम-2, कुछ ना कहो, ढाई अक्षर प्रेम के, सरकार राज, बंटी और बबली और उमराव जान वो फिल्में हैं जिनमें अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ काम किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story