मनोरंजन

जब 29 साल के युवक ने दावा किया कि ऐश्वर्या उसकी मां है तो उड़ गए थे सबके होश

Shiddhant Shriwas
1 Oct 2021 8:59 AM GMT
जब 29 साल के युवक ने दावा किया कि ऐश्वर्या उसकी मां है तो उड़ गए थे सबके होश
x
बॉलीवुड में कभी किस्से कहानियों की कमी नहीं रही। एक निर्देशक जितना सोच नहीं सकता उससे भी ज्यादा अजीबो गरीब कहानियां पर्दे के पीछे सुनने में जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड में कभी किस्से कहानियों की कमी नहीं रही। एक निर्देशक जितना सोच नहीं सकता उससे भी ज्यादा अजीबो गरीब कहानियां पर्दे के पीछे सुनने में जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के जीवन में ऐसे कई मौके आए जब वो चर्चा का विषय बन गईं। ऐश्वर्या पूर्व विश्व सुंदरी हैं और बॉलीवुड की प्रतिभावान अभिनेत्री भी हैं। भले ही वो अभिषेक बच्चन की पत्नी बन चुकी हों लेकिन शायद हो कोई ऐसा शख्स होगा जिसने उन्हें अपना बनाने की कल्पना ना की हो।

जब शख्स ने दावा किया कि ऐश्वर्या उसकी मां है

कभी कोई खुले तौर पर तो कभी किसी ने इशारों-इशारों में ऐश्वर्या के लिए अपना प्यार जताया था। पर क्या आप सोच सकते हैं कि कभी एक नौजवान युवक ने ऐश्वर्या को अपनी मां बता दिया था? ये बात कुछ साल पुरानी है जब एक 29 साल के शख्स ने ऐश्वर्या को अपनी मां बताने का दावा किया था और ये खबर लंबे समय तक चर्चा में रही थी।

ऐश्वर्या को अपनी मां कहने वाले शख्स का नाम संगीत था। उसका कहना था कि 1988 में ऐश्वर्या ने IVF के जरिए उसे जन्म दिया था। संगीत नाम के शख्स ने बताया था कि जन्म के बाद दो साल तक ऐश्वर्या के माता पिता वृंदा राय और कृष्णाराज राय ने उनका पालन पोषण किया था। इसके बाद पिता आदिवेलू रेड्डी ने उन्हें विशाखापट्टनम लेकर आ गए और अब वो इस परिवार के साथ रह रहा है।

शख्स से जब इस बात का सबूत मांगा गया था तो उसने कहा कि उसके परिवार ने धीरे धीरे उसके जन्म से जुड़े सबूत मिटा दिए थे। वो चाहता है कि अब उसकी मां ऐश्वर्या उसके साथ मंगलुरू में रहे। उसने कहा था कि, 'मैं चाहता हूं कि कम से कम मेरी मां का फोन नंबर मेरे पास हो ताकि मैं आजाद रह सकूं'।

हालांकि बाद में उसका शख्स का सच भी सामने आ गया था। उसका नाम संगीत नहीं बल्कि आदिरेड्डी संदीप था। पुलिस का कहना था कि अगर ऐश्वर्या राय उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करती हैं वो कानूनी कार्रवाई में फंस सकता है। इस बारे में चोड़ावरम सर्किल इंसपेक्टर एम श्रीनिवास ने भी मीडिया से बात की थी।

पुलिस ने ये भी कहा था कि, 'अगर वह मानसिक रूप से अयोग्य साबित हो जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना बहुत कम हो जाएगी।' इसके अलावा विशाखापत्तनम में सरकारी अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ राधारानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्रैंडियॉसिटी से पीड़ित लोग अक्सर इस तरीके से व्यवहार करते हैं। ये भी पता चला था कि संदीप AP स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोशन (APSRTC) में काम कर रहे बस कंडक्टर का बेटा था।

Next Story