मनोरंजन
कृष-4 में क्या नजर आ सकता है जादू? Hrithik Roshan ने दिया बहुत बड़ा हिंट
Rounak Dey
9 Aug 2021 4:08 PM IST

x
जानने के लिए हमें अभी इंतजार करना होगा.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने यूं तो हिंदी सिनेमा में अभी तक कई फिल्में की हैं लेकिन जिस फिल्म के जरिए उन्हें बिलकुल अलग पहचान मिली वो है राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' (Koi Mil Gaya). इस फिल्म के कई पार्ट अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं और जल्द ही 'कृष-4' (Krrish-4) के तौर पर इस फिल्म का अगला पार्ट रिलीज किया जाएगा.
आगे बढ़ेगी रोहित की कहानी
फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और देखना होगा कि इस बार रोहित और कृष्णा की कहानी क्या उड़ान भरती है. आज भले ही ये कहानी सुपरहिट हो चुकी है लेकिन हमें याद रखना होगा कि इस सब की शुरुआत कहां से हुई थी? दूसरे ग्रह से आया एक एलियन जो रोहित को बेहिसाब शक्तियां देता है और रोहित भी उसे बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है.
जादू के बर्थडे पर 'रोहित' की पोस्ट
आज इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो चुके हैं. IMDb पर 7.1 की रेटिंग पाने वाली ये फिल्म साल 2003 में इसी हफ्ते रिलीज हुई थी. बता दें कि इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था. आज फिल्म की 18वीं एनिवर्सरी पर ऋतिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
ऋतिक ने दीं बर्थडे पर शुभकामनाएं
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने लिखा, 'वो जिसने रोहित की पर्सनैलिटी बढ़ाई और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया. उसने रोहित का हाथ थामा. उसके जख्म भरे और चमत्कारों में उसे यकीन दिलाया. जादू सिर्फ 3 साल का था जब वो रोहित की जिंदगी में आया. अब 18 साल बीत चुके हैं और वह 21 साल का हो गया है.'
कृष-4 में फिर से लौट आएगा जादू?
'कई बार मैं सोचता हूं कि वह अब कैसा दिखता होगा? आपको क्या लगता है? हैप्पी बर्थडे जादू.' रोहित का किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी इस पोस्ट के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को जन्मदिन की शुभकामनाएं तो दे दीं लेकिन साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस पोस्ट में बड़ा हिंट दे डाला है. क्या हमें कृष-4 (Krrish-4) में जादू एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है? जानने के लिए हमें अभी इंतजार करना होगा.
Next Story





