
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने विक्की कौशल,भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ एक नई फिल्म, 'गोविंदा नाम मेरा' की घोषणा की। फिल्म की घोषणा करते हुए मेकर्स ने जहां विक्की कौशल का गोविंदा वाघमारे के रूप में परिचय करवाया है तो वहीं भूमि पेडनेकर को उनकी 'हॉटी वाइफ' मिसेज वाघमारे और कियारा आडवाणी को उनकी 'नॉटी गर्लफ्रेंड' के रूप में बताया है। फिल्म से तीनों सितारों का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। करण जौहर के अवाला इन तीनों ने भी अपने-अपने रोल का खुलासा करते हुए अपने सोशल हैंडल से अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





