मनोरंजन

ये क्या! एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देवर संग पानी के अंदर की मस्ती, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
18 Oct 2021 5:24 PM IST
ये क्या! एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देवर संग पानी के अंदर की मस्ती, देखें तस्वीरें
x

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वैकेशन के मूड में दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। प्रियंका अपनी इस वैकेशन से कई दिलचस्प तस्वीरें और फोटोज शेयर करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में प्रियंका अपने स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो स्पेन में स्ट्रेस भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका के संग उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। प्रियंका ब्लैक रंग का गोताखोर सूट पहनकर समुंदर में उतरीं और पानी के अंदर से उनकी तस्वीरें दिख रही हैं। इसके अलावा प्रियंका ने एक वीडियो में समुंदर के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है। जिसमें मछलियां चारों तरफ दिखाई दे रही हैं और इनके बीच तैर रही हैं प्रियंका चोपड़ा। यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का वायरल हो रहा पोस्ट-
प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कई ऐसे दिन होते हैं, जब तनाव को शांत करना पड़ता है! भागवान की बनाई गई पानी के अंदर की दुनिया को एक्सप्लोर करने से बेहतर और क्या होगा। मैं आभारी हूं कि सियाटल के कैमरा क्रू ने मुझे पार्टी क्रैश करने दी'। प्रियंका ने कैप्शन में अपने देवर फ्रैंकलिन के लिए लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि फ्रैंक स्कूबा डाइविंग पर संग आए। बता दें कि प्रियंका स्पेन में अपनी वेब सीरीज 'सियाटल' की शूटिंग कर रही हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story