मनोरंजन
जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
jantaserishta.com
15 Sept 2026 5:06 PM IST

x
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखते हैं, फैंस उसके पीछे छिपे मतलब को तलाशने लगते हैं.
मुंबई: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखते हैं, फैंस उसके पीछे छिपे मतलब को तलाशने लगते हैं। सलमान ने हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर राहुल करनैल के घर हुए सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।
गणपति बप्पा के दर्शन करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और सवाल उठाया कि जब इंसान के पास कभी चाही हुई चीज आ जाती है, तो वही चीज बाद में जरूरी क्यों नहीं लगती। एक्टर का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें पहाड़ों का खूबसूरत और शांत नजारा दिखाई दे रहा है। इस खूबसूरत बैकग्राउंड के लिखा था, ''जब थोड़ा मिला, तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?''
सलमान की इस पोस्ट को देखकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं, हालांकि एक्टर ने अपने इस मैसेज के पीछे की वजह या किसी खास घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल, हाल ही में सलमान राहुल करनैल के घर आयोजित गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वह पैपराजी के सामने पोज देते और बाद में परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखाई दिए।
सेलिब्रेशन के लिए सलमान ने काफी सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की चेक्स और स्ट्राइप्स वाली शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने लाइट ब्लू एंड वाइट डेनिम के साथ पेयर किया। सलमान हर साल कई मौकों पर गणपति की आरती और विसर्जन में भी शामिल होते रहे हैं। उनके घर होने वाला गणपति सेलिब्रेशन हर साल चर्चा में रहता है और इस दौरान परिवार के लगभग सभी सदस्य एक साथ नजर आते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





