मनोरंजन

मेहित की यादाश्त को क्या हुआ? पानी में गिरने से फैजू की हालत खराब

Neha Dani
19 Sep 2022 4:57 AM GMT
मेहित की यादाश्त को क्या हुआ? पानी में गिरने से फैजू की हालत खराब
x
एक शो छोड़कर जानेवाला था। स्टंट को करने के लिए फैजू गए लेकिन वो पेड़ से गिर गए।

'खतरों के खिलाड़ी 12' अपने अंतिम हफ्ते में चल रहा है। सभी खिलाड़ी फिनाले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस आखिरी हफ्ते में स्टंट तो होंगे ही लेकिन साथ में बहुत सारा फन भी है। पहले तो एपिसोड की शुरुआत रोहित शेट्टी की मस्ती से हुई और कनिका मान ने गेम की शुरुआत की। उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश की कि वो झूठी नहीं हैं। इसके बाद शुरू हुआ उनसे सवालों का सिलसिला, जो बाकी के लोगों ने पूछे।


मेहित की यादाश्त को क्या हुआ?
शो के पहले स्टंट में मोहित और निशांत गए। ये स्टंट भी फिनाले की रेस में पहुंचने के लिए था। इसे मोहित ने तो कंप्लीट कर लिया। हालांकि उन्हें थोड़ी चोटें आईं। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो बहुत अजीब था, मोहित को कुछ याद ही नहीं था कि उन्होंने आखिर स्टंट कौन सा किया है। वो सबकुछ भूल चुके थे। इसके बाद निशांत गए। उन्होंने इसे काफी जल्दी कर लिया लेकिन इसे जीता मोहित ने और वो चौथे फाइनलिस्ट बन गए।


कनिका बनीं फाइनलिस्ट
इसके बाद रूबीना ने चाइनिज बनाया, जिसे सबने खाया। फिर रूबीना ने अपनी फनी कविता सुनाई, जिसपर सब लोटपोट हो गए। अगला और आखिरी स्टंट हुआ कनिका और राजीव के बीच में। इसके लिए पहले राजीव गए। हालांकि, राजीव इसे पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद कनिका गईं। उन्होंने स्टंट जीत लिया और आखिरी फाइनलिस्ट बन गईं।


फिनाले से पहले निशांत हुए आउट
अब आखिरी स्टंट डिसाइड करनेवाला था कि कौन घर जाएगा। लास्ट स्टंट को राजीव और निशांत को करना था। लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि निशांत की तबियत खराब हो गई और वो शो से बाहर हो गए। लेकिन राजीव को खुद को प्रूफ करना था। उन्हें दूसरे खिलाड़ी के साथ कंपीट करना था। उनको टक्कर देने के लिए रूबीना ने स्टंट किया और इसे पूरा भी किया। फिर राजीव गए। उन्होंने इसे नहीं किया और वो गेम से बाहर हो गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद भी एक स्टंट हुआ, जिसे सभी को करना था क्योंकि इनमें से कोई एक शो छोड़कर जानेवाला था। स्टंट को करने के लिए फैजू गए लेकिन वो पेड़ से गिर गए।


Next Story