मनोरंजन
राखी सावंत ने ऐसा क्या कहा जिससे फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा, दिया चौका देने वाला बयान
Shubhra Nandy
8 Aug 2021 7:10 AM IST

x
पोर्नोग्राफी मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है.
पोर्नोग्राफी मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर कानून का शिकंजा और भी मजबूत हो गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते शुक्रवार को राज कुंद्रा मामले को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn chopra) से काफी लंबी पूछताछ की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्राइम ब्रांच 8 घंटे तक उनके बयान को रिकॉर्ड करती रही थीं. शर्लिन ने अपना बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने राखी सावंत (Rakhi Sawant) की बयानबाजी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
पोर्नोग्राफी मामले में जो महिलाएं जांच के दायरे में आई हैं, उन्हें लेकर राखी ने कहा था कि आप जैसा बेचोगे, वैसा ही ऑफर मिलेगा. इससे शर्लिन चोपड़ा उनसे काफी खफा नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा है कि राखी को इस मुद्दे पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, शर्लिन ने कहा है, 'राखी आप एक अच्छी डांसर, कॉमेडियन और कलाकार हैं, लेकिन इस मुद्दे पर कोई कमेंट न करें, क्योंकि इससे आपका कुछ लेना-देना नहीं हैं. अगर है, तो आगे आकर बोलें. अगर नहीं है, तो बेबस लड़कियों को लेकर यह न कहें कि वे पब्लिसिटी पाने के लिए झूठी बातें करती हैं. उनके बयानों को खारिज न करें.' बता दें कि राखी सावंत लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय पेश करती रही हैं. वे खुलकर राज कुंद्रा का सपोर्ट करती नजर आई है
शर्लिन ने राखी की नकल उतारते हुए कहा, 'जानें कहां से आकर कैमरे के सामने बोलने लगती हैं, 'राज कुंद्रा ने मुझे क्यों नहीं बुलाया.' शुक्र मान की तुझे नहीं बुलाया, वरना इस स्कैंडल में फंस जाती बेवकूफ लड़की.' शर्लिन ने खुलासा किया है कि पॉर्न वीडियो बनाने के लिए, राज कुंद्रा ने उन्हें गुमराह किया था.
Next Story





