मनोरंजन

WeMissYouSRK ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, फैन्स ने कहा - जल्दी लौट आइए

Nilmani Pal
21 Jan 2022 4:23 AM GMT
WeMissYouSRK ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, फैन्स ने कहा - जल्दी लौट आइए
x

'किंग ऑफ बॉलीवुड' कहलाने वाले शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज 2018 में आई जीरो थी। उसके बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ना ही किसी फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया है। हालांकि उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर संकेत जरूर दिया है। बीते साल के आखिर में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से तो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया से दूरी सी बना ली है। वह अपने जन्मदिन पर भी मन्नत के बाहर नहीं निकले जबकि शाहरुख हर खास मौके पर अपने बंगले की छत पर आते हैं और फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते हैं। ऐसे में उनके शाहरुख खान के फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं। ट्विटर पर #WeMissYouSRK ट्रेंड कर रहा है चलिए दिखाते हैं शाहरुख के प्रशंसकों के कुछ ट्वीट्स।

फैन्स के ट्वीट्स

एक यूजर लिखते हैं, 'मॉम: तुम दुखी क्यों हो? क्या हुआ?

मैं: कुछ नहीं, बस शाहरुख खान को याद कर रहा हूं।'

एक यूजर ने कहा, 'हम आपको मिस कर रहे हैं सर, जल्दी लौट आइए।'

एक यूजर ने कहा, 'आप रोल मॉडल हैं और युवा पीढ़ी की प्रेरणा हैं।'

बता दें कि ट्विटर पर शाहरुख खान का आखिरी पोस्ट 23 सिंतबर को था जो कि प्रमोशन के सिलसिले में था। उससे पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 19 सितंबर को उन्होंने गणेश महोत्व की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने बीते दिनों जरूर एक पोस्ट किया था लेकिन वह प्रमोशन था।

Next Story