
x
Entertainment मनोरंजन : अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू जंगल' अधर में अटकी हुई है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ये मूवी पैसों के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। इसकी शूटिंग सालभर से रुकी हुई है।
हालांकि फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि इस फिल्म को अलग-अलग कारणों से रोका गया है। बताया गया है कि फिरोज नाडियाडवाला की इस मूवी का अगला शेड्यूल कश्मीर में होना था लेकिन पहलगाम हमला के कारण सब कैंसिल करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया है कि 'वेलकम टू जंगल' की 70% शूटिंग पहले ही हो चुकी है और बाकी की 30% कश्मीर में होना तय हुई थी। लेकिन पहलगाम हमले के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। पूरा शेड्यूल लॉक हो गया था, जिसमें हेलीकॉप्टर, 250 से अधिक घोड़ों के साथ घुड़सवार और 1200 जूनियर कलाकार शामिल थे। हालांकि अभी कुछ भी कैंसिल नहीं हुआ है।
सब पटरी पर है। और लास्ट मैराथन शेड्यूल के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद दूसरी जगह पर शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म के मेकर्स ने एक प्रोमो क्लिप जारी किया था जिसमें संजय दत्त , सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव , तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा जैसे स्टार-स्टडेड कलाकारों को दिखाया गया था। फिल्म में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज , दिशा पटानी भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, संजय दत्त अब इसका हिस्सा नहीं हैं।
अहमद खान की डायरेक्टेड 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी। वेलकम फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार , कैटरीना कैफ, परेश रावल, नाना पाटेकर समेत अन्य नजर आए थे। वहीं, फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं थी। अब तीसरे पार्ट का इंतजार है।
Tagsशूटिंगरुकीवजहपैसेपहलगामहमलावेलकम टू जंगलShootingstoppedreasonmoneyPahalgamattackWelcome to Jungleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





