मनोरंजन
अमृता राव और आरजे अनमोल की शादी के 8 साल बाद पहली बार सामने आई वेडिंग पिक्चर्स
Rounak Dey
16 March 2022 10:12 AM IST

x
उन हसीन यादों की गलियों में चलते हुए अपनी शादी के दिन को फिर से ताज़ा किया।
पिछले एपिसोड में अपने प्रशंसकों को एक जिज्ञासा पर छोड़ने के बाद, अमृता राव और आरजे अनमोल ने आखिरकार 2014 में हुए अपने गुप्त विवाह के विवरण का खुलासा किया है। कपल ऑफ थिंग्स के नए एपिसोड में जहां दोनों ने अपने प्रेम जीवन के विवरण साझा किए, दोनों ने अपनी सिक्रेट शादी की शुरुआत की, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए।
अपने प्रशंसकों को 8 साल तक लंबा इंतजार करवाने के बाद, पहली बार इस जोड़े ने शादी की बहुप्रतीक्षित तस्वीरों को सार्वजनिक किया है। इस नए एपिसोड में अमृता और अनमोल अपने परिवार के साथ उन हसीन यादों की गलियों में चलते हुए अपनी शादी के दिन को फिर से ताज़ा किया।
Next Story





