मनोरंजन

अपराध की भयानक गहराइयों में ले जाएगी वेब सीरीज 'कोहरा'

jantaserishta.com
20 July 2023 3:57 PM IST
अपराध की भयानक गहराइयों में ले जाएगी वेब सीरीज कोहरा
x
नई दिल्ली: रणदीप झा निर्देशित वेब सीरीज 'कोहरा' परिवारों के संबंधों और अपराध की भयानक गहराइयों को उजागर करती है। इसमें सुविंदर विक्की और बरुण सोबती पुलिसवालों की भूूमिका में है। पंजाब के ग्रामीण इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक एनआरआई की शादी से कुछ दिन पहले हत्या कर दिए जाने के इर्द-गिर्द घूमती है। 'को‍हरा' हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में उपलब्‍ध है। रणदीप ने कहानी में गहराई और रहस्य जोड़ते हुए कुछ हिस्सों में चुप्पी के महत्व पर भी जोर दिया है।
उन्होंने कहा, 'कोहरा' में, हमने अपने सभी पात्रों को पुलिस की नजर से पेश करके एक गहन अनुभव देने का प्रयास किया है। छिपे हुए पहलुओं को उजागर करके और मौन के क्षणों को जोड़कर हमारा लक्ष्य एक ऐसी कहानी सामने लाना है, जो दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ सके।"
सुविंदर विक्की और बरुण सोबती दो पुलिसवालों का किरदार निभाते हैं, जो न केवल रहस्य को उजागर करते हैं बल्कि एक साथ काम करते हैं। यह दोनों एनआरआई की हत्‍या की जांच करते हैं। जिसके माध्यम से दर्शकों को पात्रों की जटिलता का अनुभव होता है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story