मनोरंजन

वेब सीरीज फर्जी को काफी पसंद किया ,देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता

Tulsi Rao
22 Feb 2023 6:01 PM GMT
वेब सीरीज फर्जी को काफी पसंद किया ,देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता
x
शाहिद से आगे निकले विजय और भुवन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्राइम वीडियो पर 17 फरवरी को रिलीज हुई क्राइम वेब सीरीज फर्जी को काफी पसंद किया गया है, जिसके चलते इसकी स्टार कास्ट को भी देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इंटरनेट डेटाबेस रखने वाली वेबसाइट आइएमडीबी ने 20 फरवरी के वीक में देश के 20 सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी की है।
आश्चर्यजनक रूप से सीरीज की फीमेल लीड राशि खन्ना इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। फर्जी की तकरीबन पूरी मुख्य स्टार कास्ट टॉप 20 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में है।
शाहिद से आगे निकले विजय और भुवन
इस लिस्ट में एक और चौंकाने वाली बात सामने आयी कि फर्जी में माइकल का किरदार निभाने वाले विजय सेतुपति लीड एक्टर शाहिद कपूर से काफी ऊपर हैं। विजय जहां तीसरे स्थान पर हैं, वहीं शाहिद 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं। लोकप्रियता के मामले में शाहिद से बेहतर स्थिति भुवन अरोड़ा की है, जो आठवें पायदान पर हैं। शो में भुवन ने शाहिद के दोस्त फिरोज का किरदार निभाया था।
राशि खन्ना- फर्जी
शाह रुख खान- पठान
विजय सेतुपति- फर्जी
रेजिना कैसेंड्रा- फर्जी
आदित्य चोपड़ा- द रोमांटिक्स
दीपिका पादुकोण- पठान
कादर खान
भुवन अरोड़ा- फर्जी
अनुपम खेर
कियारा आडवाणी
आएशा कांगा- क्लास
ऐश्वर्या राय बच्चन
शाहिद कपूर- फर्जी
कुबरा सैत- फर्जी
राम चरण तेजा- आरआरआर
अंजलि शिवरामन- क्लास
सलमान खान
यश चोपड़ा- द रोमांटिक्स
कृष्णा डीके (फर्जी)
नोरा फतेही
आदित्य चोपड़ा भी हुए लिस्ट में शामिल
खास बात यह है कि कैमरे से बचते रहे आदित्य चोपड़ा इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री द रोमांटिक्स ने आदित्य को सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों की सूची में पहुंचा दिया है।
यह सूची एंड्रॉइड और आइओएस डिवाइसेज पर इस्तेमाल की गयी आइएमडीबी ऐप से जुटाये डाटा के आधार पर तैयार की गयी है। आइएमडीबी की ओर से यह सूची हर हफ्ते जारी की जाती है। दुनियाभर में आइएमडीबी को 200 मिलियन से अधिक यूजर्स विजिट करते हैं।
इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान सातवें पायदान पर हैं। उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने की वजह से कादर खान टॉप 20 लोकप्रिय सेलिब्रिटीज की सूची में शामिल हो गये। अपनी शादी की वजह से लगातार खबरों में बने रहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस लिस्ट में हैं।
Next Story