मनोरंजन

ग्रे कलर की स्पैगिटी टॉप के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहन Monalisa ने लचकाई 'कमरिया', दीवाने हुए फैंस

Rani Sahu
12 May 2022 12:51 AM IST
ग्रे कलर की स्पैगिटी टॉप के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहन Monalisa ने लचकाई कमरिया, दीवाने हुए फैंस
x
भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भले ही भोजपुरी सिनेमा से ब्रेक ले लिया है

मुंबई। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भले ही भोजपुरी सिनेमा से ब्रेक ले लिया है। लेकिन वो हिंदी टेलीविजन सीरियल्स और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों और गदर डांस वीडियोज से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाते देखा जाता है। इसी कड़ी में मोनालिसा का एक और वीडियो (Monalisa Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर बॉलीवुड गाने 'कमरिया' पर कातिल मूव्स (Monalisa Dance Video) करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। क्लिप में एक्ट्रेस, ग्रे कलर की स्पैगिटी टॉप के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहन 'कमरिया' गाने पर कमरिया मटकाती हुई काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस दौरान मोनालिसा का नो-मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। साथ ही एक्ट्रेस का अंदाज दिल चुराने वाला है।

Next Story