मनोरंजन

लहंगा पहनकर निरहुआ ने मटकाई ऐसी कमरिया, फैंस बोले 'गोरी तेरी कमर नचकऊआ..'

Rani Sahu
21 Jan 2022 9:01 AM GMT
लहंगा पहनकर निरहुआ ने मटकाई ऐसी कमरिया, फैंस बोले गोरी तेरी कमर नचकऊआ..
x
लहंगा पहनकर निरहुआ ने मटकाई ऐसी कमरिया

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ (Nirahua) फैंस के दिलों पर छाए रहते हैं। एक्टर का हर अंदाज और हर गाना लोगों को काफी भाता है, यही वजह है कि निरहुआ भी अक्सर कुछ नया लेकर आने को मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में दिनेश ने अपना एक शानदार डांस वीडियो (Nirahua Dance Video) साझा किया है। जिसके जरिए वो भोजपुरी हसीनाओं को भी पीछे छोड़ते देख गए हैं।

निरहुआ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो पीले और हरे रंग का लहंगा पहने अपने भोजपुरी गाने 'गोरी तोहार कमर लचकउवा' (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) पर जमकर कमरिया मटकाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ का ये नया अवतार और अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।
यहां देखें वीडियो-

भोजपुरी सुपरस्टार के इस वायरल वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 15 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही लोग उन्हें रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे से भी ज्यादा खूबसूरत बताते देखे गए हैं। निरहुआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'आई मिलन की रात', 'दुल्हा हिंदुस्तानी', 'आए हम बराती बरात लेके' और 'गोबरधन' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


Next Story