मनोरंजन

बिकिनी पहन अहाना कुमरा ने स्विमिंग पूल पर लगाई छलांग, फैंस बोले- 'कोई आग तो बुझा दो यार'

Triveni
17 Jun 2021 9:47 AM GMT
बिकिनी पहन अहाना कुमरा ने स्विमिंग पूल पर लगाई छलांग, फैंस बोले- कोई आग तो बुझा दो यार
x
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से फेमस हुईं एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) की बोल्डनेस के फैंस दीवाने हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से फेमस हुईं एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) की बोल्डनेस के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही हॉट तस्वीरों को शेयर कर फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में अहाना ने अपना स्विमिंग पूल वीडियो पोस्ट कर हर किसी को घायल कर दिया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के रीबन वाली बिकिनी पहने पूल में जंप मारती नजर आ रही हैं।

अहाना कुमरा (Aahana Kumra) के लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें एक्ट्रेस एक नहीं दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग बिकिनी में अलग-अलग तरीके से छलांग लगाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अबतक 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


अहाना कुमरा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने सेंस ऑफ स्टाइल और बोल्डनेस के लिए सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनकी सिजलिंग और ब्यूटीफुल तस्वीरों से भरा हुआ है। अहाना एथनिक और वेस्टर्न हर तरीके के कपड़ों में अपना जलवा बिखेरती देखी जा चुकी हैं। इन तस्वीरों में अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट कर एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस का सुबूत पेश किया है।
आपको बता दें कि अहाना ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में एक टीवी सीरीज 'युद्ध' के जरिए की थी। इस सीरीज के लीड रोल में अमिताभ बच्चन नजर आए थें। अहाना ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया था। अहाना फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में भी देखी जा चुकी हैं। साथ ही उन्हें फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से जबरदस्त पहचान मिली। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टार्स भी लीड रोल में देखे जाएंगे।


Next Story