मनोरंजन
बैकलेस ड्रेस पहनकर जाह्नवी कपूर भाई की गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर पहुंची, हॉट तस्वीरें देख लाखों दिल जख्मी
Rounak Dey
30 Sept 2021 11:22 AM IST

x
साथ ही एक बार फिर अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें तूल पकड़ती देखी जा रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की ग्लैमरस बहन जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी जान्हवी को हॉट फोटोशूट (Janhvi Kapoor Hot Photoshoot) के जरिए सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाते देखा जाता है, तो कभी जमाना मलाइका की फिटनेस और स्टाइल का दीवाना हो जाता है। बीते दिन ये दोनों ही एक्ट्रेसेस मुंबई के नामी रेस्त्रां में डिनर के लिए पहुंचीं, जहां इनकी कातिलाना अदा देख हर कोई दंग रह गया।
वायरल तस्वीरों से साफ होता है कि अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका भी जान्हवी और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के करीब आने की कोशिश कर रही हैं। इन दोनों की स्पॉटेड तस्वीरों को वुम्पला (Voompla) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसकी वायरल तस्वीरों में अब दोनों के फैशन सेंस को देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और सेलिब्रिटीज के ड्रेसिंग सेंस और अंदाज की तारीफ करते नजर आए हैं।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Spotted) के लुक की बात करें तो, वो व्हाइट कलर की शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनकी बैकलेस ड्रेस ने सबका अटैंशन बखूबी ग्रैब किया, जिसमें से उनकी न्यूड ब्रा स्ट्रिप्स साफ झलक रही है। इस दौरान उन्होंने न्यूड ब्लॉक हील्स के साथ खुले बालों और मास्क लगाकर अपने लुक को कम्पलीट किया था।
मलाइका अरोड़ा भी डिनर डेट के दौरान हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग लगीं। जान्हवी के संग डिनर के लिए 'मल्ला' ने कैजुअल लुक लिया था। जिसके लिए वो व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के ऊपर व्हाइट और ब्लैक जैकेट और लाइट ब्लू डेनिम जींस के साथ बालों की चोटी बनाकर अपने लुक को कम्पलीट करती नजर आईं। मलाइका और जान्हवी की इन स्पॉटेड तस्वीरों ने सोशल मीडिया की हलचल को काफी बढ़ा दिया है। साथ ही एक बार फिर अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें तूल पकड़ती देखी जा रही हैं।
Next Story





