मनोरंजन
हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार
jantaserishta.com
26 April 2026 2:36 PM IST

x
मुंबई: सोशल मीडिया के दौर में कई बार किसी इंटरव्यू की एक छोटी-सी बात भी इतनी तेजी से फैल जाती है कि उसका असली मतलब कहीं पीछे छूट जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ।
हाल ही में जैकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने अपने रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' कह दिया, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मामला बढ़ता देख अब रकुल और जैकी दोनों ने इस पूरे विवाद पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, हाल ही में एक बातचीत के दौरान जैकी भगनानी ने कहा था, 'रकुल और मैं शादीशुदा जरूर हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। भगवान ने हमें एक-दूसरे के लिए बनाया है, इसलिए शादी हुई है। मैं रकुल से हर बात खुलकर कह सकता हूं। अगर रकुल के सामने मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड फोन करती है, तो मैं फोन स्पीकर पर डाल देता हूं।
अपने शादीशुदा रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' का नाम देने पर जैकी लोगों के निशाने पर आ गए। अब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में रकुल, जैकी को डांटती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, ''मैंने तुमसे कितनी बार कहा है कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह अजीब शब्दों का इस्तेमाल मत करो।''
इस दौरान रकुल के चेहरे के हावभाव और बोलने का तरीका इतना मजेदार था कि यह वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में जैकी भगनानी भी अपनी सफाई देते नजर आए। वह कान पकड़कर रकुल से माफी मांगते हुए कहते है, ''मेरा मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था, जैसा लोगों ने समझ लिया।''
इस पर रकुल कहती है, ''मैं जानती हूं कि तुम्हारा इरादा गलत नहीं था, लेकिन अब दुनिया को भी पता होना चाहिए। कोई बात नहीं, जब लोग यह देखेंगे, तो अपने आप रुक जाएंगे।'' 'सिचुएशनशिप' दो शब्दों 'सिचुएशन' और 'रिलेशनशिप' से मिलकर बना है। इसका मतलब यह है कि एक ऐसा रिश्ता, जो पूरी तरह सिचुएशन पर निर्भर करता है। यानी इस रिश्ते में रहने वाले कपल्स के ऊपर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता रिलेशनशिप को चलाने और कमिटमेंट का। ऐसे कपल्स भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग नहीं बनाना चाहते।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





