मनोरंजन

40 बार देखी Aashiqui 2, मिल गया Shraddha Kapoor का जबरा फैन

Rajesh
1 Sept 2024 7:53 PM IST
40 बार देखी Aashiqui 2, मिल गया Shraddha Kapoor का जबरा फैन
x

Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्स और उनके क्रेजी फैन मोमेंट किसी से छुपे नहीं हैं। चाहे आमिर खान के लिए रांची से साइकिल पर मुंबई आना है, किसी सेलेब्स को करोड़ों का तोहफा देना हो या फिर शाह रुख खान के घर पर आकर पूल में नहाकर चले जाना हो, सेलेब्स का सामना कई क्रेजी फैंस से हुआ है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का भी एक क्रेजी फैन हुआ करता था।

बात साल 2013 की है, जब श्रद्धा कपूर की पहली हिट फिल्म आशिकी 2
(Aashiqui 2) रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने श्रद्धा को रातोंरात स्टार बना दिया था। आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ श्रद्धा की जोड़ी छा गई थी। फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था। आशिकी 2 की सफलता के बाद एक फैन आरोही उर्फ श्रद्धा का दीवाना हो गया था।
40 बार देखी फैन ने मूवी
एक मेल फैन को आशिकी 2 में आरोही इतनी पसंद आई थी कि उसने 40 बार मूवी देख ली थी। यही नहीं, उस वक्त उस फैन को श्रद्धा कपूर का फोन नंबर भी मिल गया था। वह जब भी आशिकी 2 देखने जाता, तब श्रद्धा कपूर को पर्सनल नंबर पर मैसेज करता है और बोलता कि वह सिर्फ उनके लिए ही फिल्म देखता है। यही नहीं, फैन उन्हें श्रद्धा नहीं बल्कि आरोही नाम से ही बुलाता था।
Next Story