मनोरंजन

देखें वीडियो: जब यो यो हनी सिंह ने सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप किया

jantaserishta.com
6 Jun 2022 1:50 PM IST
देखें वीडियो: जब यो यो हनी सिंह ने सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप किया
x

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मौत हुई. सिंगर की मौत ने उनके चाहने वालों और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ झटका दिया है. सभी सिद्धू मूसेवाला को अपनी तरह से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला को लाइव कॉन्सर्ट में खास अंदाज में ट्रिब्यूट दी.

हनी सिंह ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप किया. हनी सिंह की इस खास ट्रिब्यूट का वीडियो सामने आया है. हनी सिंह का ये कॉन्सर्ट 5 जून को हुआ था. जैसे ही हनी सिंह ने सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप किया, वहां मौजूद लोग जबरदस्त हूटिंग करने लगे.
हनी सिंह के इस वायरल वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते. यूजर्स को सिद्धू मूसेवाला की याद एक बार फिर सताई है. फैंस की आंखें नम हो रही हैं. हनी सिंह को भी बाकियों की तरह सिद्धू मूसेवाला की मौत से झटका लगा है.
हनी सिंह ने इंडिया टुडे डॉन इन से बातचीत में कहा था- बहुत दुख हुआ है केके और सिद्धू की मौत का सुनकर. खासतौर पर सिद्धू मूसेवाला का तो बहुत शॉकिंग था. सच में बताऊं, 3-4 दिन तक दिमाग नहीं चला. समझ नहीं आया कि हो क्या गया सिद्धू के साथ. वो काफी स्वीट लड़का था. शानदार आर्टिस्ट था. इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. केके और सिद्धू की मौत से.
29 मई को सिद्धू मूसेवाला पर पंजाब के मनसा में कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की थी. इस गोलीबारी में सिद्धू की मौत हो गई. अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई. सिद्धू पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्ड़ी बराड़ ने ली है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story