मनोरंजन

करिश्मा कपूर और करीना कपूर की शादी की अनसीन वीडियोज देखें

Mohammed Raziq
9 Oct 2023 3:22 PM IST
करिश्मा कपूर और करीना कपूर की शादी की अनसीन वीडियोज देखें
x
कपूर की शादी की अनसीन वीडियोज देखें
करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की और करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। दोनों बहनों की शादी की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आइए आज हम आपके लिए बेबो और लोलो की शादी की शानदार तस्वीरें वीडियोज लेकर आए हैं।
करिश्मा कपूर की शादी की वीडियो देखें
करिश्मा कपूर के पैन पेज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस मेंहदी लुक में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने अपने मेंहदी के लिए ऑरेंज और बेबो ने रेड कलर का ऑउटफिट चुना है। वीडियो में बैकग्राउंड में नजर आ रही शानदार डेकोरेशन से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि करिश्मा कपूर की शादी कितनी ग्रैंड हुई थी।
वीना नागदा, जो एक प्रसिद्ध मेहंदी कलाकार हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर की मेहंदी की एक तस्वीर साझा की। करिश्मा को स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पीले अनारकली सूट पहने देखा जा सकता है।
करिश्मा कपूर की शादी में पहंची थीं श्रीदेवी
इस वीडियो में करिश्मा कपूर की शादी के वीडियो में सभी परिवार वालों के साथ-साथ श्रीदेवी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में करिश्मा कपूर को लाल रंग का चूड़ा पहनाया जा रहा है और करिना कपूर अपनी बहन की कलीरे लेकर खड़े हैं।
करीना कपूर की शादी का वीडियो
करीना कपूर ने अपनी शादी में 100 साल पुराना शरारा पहना था। एक्ट्रेस से पहले यह शरारा सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। करीना कपूर ने शादी में सालों पुराने शरारे को पहन भी काफी खूबसूरत लुक ली थी।
Next Story