मनोरंजन

इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देखें महाभारत से प्रेरित 5 बॉलीवुड फिल्में

Rounak Dey
19 Aug 2022 9:48 AM GMT
इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देखें महाभारत से प्रेरित 5 बॉलीवुड फिल्में
x
वहीं श्री कृष्ण की भूमिका में नितीश भारद्वाज नजर आए हैंl मुकेश खन्ना धारावाहिक में भीष्म पितामह बने हैंl

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे विश्व में जोर-शोर से मनाई जा रही हैl इस अवसर पर हम आपके लिए बॉलीवुड की पांच फिल्में लेकर आए हैं जो कि महाभारत से प्रेरित हैl महाभारत से प्रेरित घटनाओं का कई हिंदी फिल्मों में उल्लेख किया गया है लेकिन कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिन्हें देखकर हमें पता चलता है कि वे फिल्में महाभारत पर ही आधारित हैl


प्रपंच पाश
महाभारत से प्रेरणा लेकर बनाई गई पहली फिल्म प्रपंच पाश हैl यह फिल्म 1929 में आई थीl यह महाभारत पर आधारित हैl फिल्म में चारु रॉय और सीता देवी की अहम भूमिका थीl इस फिल्म का निर्देशन जर्मन फिल्म मेकर फ्रैंक ऑस्टिन ने किया था, जिन्होंने आगे चलकर अछूत कन्या का निर्देशन किया थाl

कलयुग
कलयुग फिल्म में राज बब्बर और रेखा की अहम भूमिका थीl इसमें विक्टर बनर्जी ने दुर्योधन की भूमिका निभाई थीl वहीं युधिष्ठिर की भूमिका में राज बब्बर थेl फिल्म मॉडर्न जमाने पर आधारित थीl इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया थाl

राजनीति
राजनीति फिल्म में भी महाभारत के कई संदर्भ हैl इस फिल्म में अजय देवगन सूरज की भूमिका में है जो कि कर्ण से प्रेरित हैl वहीं मनोज वाजपेई दुर्योधन की भूमिका में हैl फिल्म में नाना पाटेकर श्री कृष्ण की भूमिका में है और रणबीर कपूर फिल्म में अर्जुन की भूमिका में नजर आते हैंl फिल्म को काफी पसंद किया गया थाl

महाभारत
महाभारत फिल्म 1965 में इसे नाम से बनाई गई थीl इस फिल्म में दारा सिंह में भीम की भूमिका निभाई थीl वहीं अभी भट्टाचार्य ने कृष्ण की भूमिका निभाई थीl जीवन ने शो में शकुनि की भूमिका निभाई थीl

महाभारत धारावाहिक
वैसे महाभारत पर बना धारावाहिक सबसे चर्चित है जो कि 1988 में आई थी और इसका निर्देशन बी आर चोपड़ा ने किया थाl यह आज भी टीवी पर आती है और लोग इसे काफी पसंद करते हैंl इस फिल्म में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका भी निभाई हैl वहीं श्री कृष्ण की भूमिका में नितीश भारद्वाज नजर आए हैंl मुकेश खन्ना धारावाहिक में भीष्म पितामह बने हैंl

Next Story