मनोरंजन

क्या कार्तिक- सारा के अफेयर की खबरें थी झूठी ?

Ritisha Jaiswal
1 Sep 2022 2:25 PM GMT
क्या कार्तिक- सारा के अफेयर की खबरें थी झूठी ?
x
एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस सारा अली खान और हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के बीच कुछ ज्यादा ही नजदिकयां बढ़ गई थी

एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस सारा अली खान और हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के बीच कुछ ज्यादा ही नजदिकयां बढ़ गई थी। दोनों का लव अफेयर भी खूब चर्चाओं में रहा था। दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की बेहद कोशिश की लेकिन कैमरों की नजरों से वह कभी बच नहीं पाए। अब कार्तिक ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

दरअसल लेटेस्ट इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या उन्होंने पहले अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में झूठ बोला था। इस पर एक्टर ने कहा वह पिछले सवा साल से सिंगल हैं। उनकी बात से ये साफ हो गया है कि कार्तिक और आर्यन ने एक-दूसरे को डेट किया था और ये रिश्ता कुछ सालों में ही खत्म हो गया था।
कार्तिक से पूछा गया कि क्या वो आगे भी यही कहेंगे कि उनका काम ही उनकी रिलेशनशिप है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है, लेकिन मैं सिंगल हूं। बस इतनी सी ही बात है। हालांकि वहां मौजूद ऑडियंस यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि कार्तिक सिंगल है। कार्तिक ने इस बात पर जोर दिया और कहा कि उन्होंने आखिरी बार कॉल भी अपनी मां को ही किया था। सारा और कार्तिक ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में काम करते हुए ही ये खबरें आनी शुरू हो गई थीं। दोनों ने इसी फिल्म में साथ काम किया, बाद में एक साथ नहीं दिखे।
वहीं कॉफी विद करण 7 में सारा ने कार्तिक के साथ अपने रिलेशनशिप की बात को स्वीकार किया था। करण ने एक्ट्रेस से पूछा कि जब पिछली बार वह उनके शो पर आई थीं, तब उन्होंने कह था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं और ऐसा हुआ भी? इस सवाल पर सारा ने हामी भरी और हां कहा। इसके बाद यह कंफर्म हो गया था कि सारा और कार्तिक ने एक दूसरे को डेट किया था।
ये लव स्टाेरी तब चर्चा में आई थी जब सारा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अपने पिता सैफ अली खान के सामने कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है और वो उनके साथ कॉफी डेट पर जाना पसंद करेंगी। सारा के इस बयान के बाद से दोनों को लेकर कई खबरें सामने आने लगी थी। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। सोर्स PunjabKesari



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story