मनोरंजन

The Kashmir Files की तारीफ करना क्या अक्षय कुमार की 'मजबूरी' थी? डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का खिलाड़ी पर आरोप

Neha Dani
9 May 2022 4:06 AM GMT
The Kashmir Files की तारीफ करना क्या अक्षय कुमार की मजबूरी थी? डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का खिलाड़ी पर आरोप
x
मीडिया के लोग कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछते थे तो उन्हें जवाब देना पड़ जाता था।'

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से हैं। 'फिल्म की कहानी 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म दबे पांव सिनेमाघरों में रिलीज हुई, पहले दिन का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। पर जैसे जैसे फिल्म की वर्ल्ड टू माउथ पब्लिसिटी होने लगी, टिकट खिड़की पर भीड़ भी बढ़ने लगी। द कश्मीर फाइल्स ने बॉलीवुड को दो भाग में बांट दिया था। उस वक्त भी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म की तारीफ की थी, जिस पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कर उनका शुक्रिया भी कहा था। पर अब उन्ही विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है।

अक्षय कुमार पर लगाया आरोप
विवेक अग्निहोत्री ने हाल में आरजे रौनक के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फिल्म के लिए बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला। विवेक ने आगे कहा कि अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' फ्लॉप हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ करनी पड़ी। इस दौरान आरजे रौनक कहते हैं, 'बॉलीवुड के सारे लोगों ने आपकी फिल्म की सराहना की है।' तब विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'जैसे… जैसे नाम बताओ।'
मजबूरी में की थी फिल्म की तारीफ
आगे आरजे रौनक ने कहा, 'अक्षय कुमार ने तारीफ की थी।' विवेक जवाब देते हैं, 'वो तो मजबूरी में, क्या बोलेगा आदमी जब सौ लोग सामने खड़े होकर सवाल पूछेंगे कि कश्मीर फाइल्स चली आपकी फिल्म नहीं चली। मैं एक फंक्शन में था भोपाल में, तो उन्हें बोलना पड़ गया।' विवेक बताते हैं कि 'पीछे कोई तारीफ नहीं करता, ना ही किसी ने मैसेज करके उनकी तारीफ की। हो क्या रहा था कि वो अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए जाते थे और मीडिया के लोग कश्मीर फाइल्स पर सवाल पूछते थे तो उन्हें जवाब देना पड़ जाता था।'

Next Story