मनोरंजन

क्या सच में दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

Neha Dani
27 Jun 2021 2:44 AM GMT
क्या सच में दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था दयाबेन का रोल? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
x
इस पर अभिनेत्री ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के मशहूर शोज में से एक है। शो में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने निभाया। उन्होंने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। दिशा ने मैटरनिटी लीव के बाद इस शो को फिर से ज्वॉइन नहीं किया। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि 'तारक मेहता' मे दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी करने वाली हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस पर अभिनेत्री ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री ने क्या कहा
दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया और इसे महज अफवाह बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में दिव्यांका ने कहा कि 'यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होऊंगी। मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूं।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि 'इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं।'
इस शो में आएंगी नजर


बता दें कि दिव्यांका जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में नजर आएंगी। शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह सीजन भी रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। दिव्यांका के अलावा शो में बतौर कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली और वरुण सूद सहित अन्य हैं।


Next Story