मनोरंजन

इजरायल-फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग, फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
8 Oct 2023 10:13 AM IST
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग, फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट
x
Israel-Palestine War: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गईं. ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में थे और नुसरत के सही सलामत अपने देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे थे. लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है.
इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा से संपर्क हो गया है. एक्ट्रेस बिल्कुल सुरक्षित हैं. वो इजरायल से इंडिया लौटने के लिए एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं. वो जल्द ही भारत के लिए फ्लाइट लेकर अपने देश लौटेंगी. नुसरत के परिवार, फैंस और पूरे देश के लिए ये एक राहत की खबर है. हर कोई नुसरत के सलामती के साथ अपने देश लौटने की राह देख रहा है.
बता दें कि नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं. लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं. एक्ट्रेस की टीम ने इस बारे में जानकारी दी थी.
उनकी टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं. लेकिन चिंता उस वक्त बढ़ गई थी जब नुसरत से इस बातचीत के बाद उनकी टीम का संपर्क टूट गया था. उनकी टीम ने कहा था- हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और आशा करते हैं कि वह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वापसी करेंगी. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, नुसरत सुरक्षित रुप से एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं. जल्द ही वो इंडिया के लिए फ्लॉइट बोर्ड करेंगी.
नुसरत भरुचा की बात करें तो वो बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. नुसरत कई फिल्मों में अपनी शानदारी अदाकारी से फैंस का दिल जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस अपने करियर में प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल, जनहित में जारी, राम सेतु जैसी फिल्में कर चुकी हैं. आखिरी बार नुसरत को फिल्म अकेली में देखा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story