मनोरंजन
'वॉर 2' का टीजर रिलीज, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फाइट सीक्वेंस जबरदस्त
jantaserishta.com
20 May 2025 12:58 PM IST

x
मुंबई: एनटीआर जूनियर के 42वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को 'वॉर 2' के निर्माताओं ने फिल्म का एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया। टीजर में ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच फिल्माए गए एक्शन सीन ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।
इस टीजर को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है और फैंस को विश्वास है कि पार्ट-1 की तरह ही फिल्म का पार्ट-2 फूल ऑन एक्शन से भरा होगा। वॉर-2 के टीजर से तो फिलहाल यही नजर आ रहा है। इस टीजर में जहां ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने लुक से फैंस के दिलों पर जादू चला रही हैं। हालांकि, टीजर में कियारा के सिर्फ दो ही सीन हैं।
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तस्वीरों में रोशन के साथ जूनियर एनटीआर हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने कैप्शन दिया, "शांति खत्म, तूफान शुरू हो गया है। वॉर-2 का टीजर अब जारी! वॉर-2 14 अगस्त से सिनेमाघरों में, फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।
एनटीआर जूनियर ने लिखा: "फायर को दोगुना करें, रोष को दोगुना करें। अपनी साइड चुन लें। वॉर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू में 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो, एक्शन थ्रिलर "वॉर" का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया था। वॉर में ऋतिक और टाइगर मुख्य भूमिका में थे। वाणी कपूर और आशुतोष राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की तीसरी किस्त थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





