मनोरंजन
सोनाक्षी सिन्हा का 11 करोड़ का अपार्टमेंट देख तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे आप
Manish Sahu
23 Sept 2023 10:53 PM IST

x
मनोरंजन: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में की हैं। सोनाक्षी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। अब सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नए घर की झलक शेयर की है। सोनाक्षी ने फैंस को बताया कि इस घर के साथ उन्होंने सपना पूरा किया है।
वीडियो में सोनाक्षी 4000 स्क्वायर फुट में फैले लग्जरी अपार्टमेंट में सबका स्वागत करती दिखीं। सी-फेसिंग अपार्टमेंट में सोनाक्षी ने 4 बेडरूम के साथ आर्ट स्टूडियो, योगा स्पेस और वॉक इन वार्डरोब भी बनवाया है। सोनाक्षी के मुताबिक इस अपार्टमेंट की सबसे खूबसूरत चीज डाइनिंग टेबल है। घर को इंटीरियर डिजाइनर कपल राजीव और एकता पारिख ने डिजाइन किया है।
सोनाक्षी ने घर में खुद की बनाई हुई पेंटिंग्स शोकेस की हैं। सोनाक्षी का यह अपार्टमेंट बांद्रा के केसी रोड के पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर है। सोनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपार्टमेंट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जैपकी वेबसाइट के मुताबिक सोनाक्षी ने 29 अगस्त को घर की रजिस्ट्री करवाई थी। उन्होंने 55 लाख की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए का प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन भी दिया है। इससे पहले सोनाक्षी ने मार्च 2020 में बांद्रा में करीब 14 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा था।
सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह रितेश देशमुख के साथ 'ककुड़ा', अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। सोनाक्षी की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘डबल एक्सएल’ थी। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी थीं। सोनाक्षी की पहली फिल्म सलमान खान के साथ साल 2010 में आई ‘दबंग’ थी, जो सुपरहिट रही थी।
Tagsसोनाक्षी सिन्हा का11 करोड़ का अपार्टमेंट देखतारीफ किए बगैरनहीं रह पाएंगे आपताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .
Next Story





