मनोरंजन
दूसरी शादी और पिता बनने पर विवियन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ''इबादत में है सुकुन''
Rounak Dey
29 March 2023 9:46 AM IST

x
इज्पित की पत्रकार नूरान से गुपचुरप तरीके से दूसरी शादी की है। इस शादी से उनकी 4 महीने की बेटी भी है
टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की दूसरी शादी की बात सामने आई थी। जिसके बाद विवयन की जिंगदी से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।
विवियन ने अपना इस्लाम धर्म
दरअसल, विवियन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है। जी हां, एक्टर ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने रमजान के पाक महीने में इस्लाम कबूल किया था। वहीं, उन्होंने अपनी गुपचुप तरीके से की दूसरी शादी के बारे में भी खुलकर बात की है। एक्टर ने इंटरव्यू में बताया- हां मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की एक बेटी भी है। मेरी शादी से किसी को क्या लेना-देना है? इसमें क्या बड़ी बात है? मैं अपनी शादी और अपनी बेटी के बारे में बता देता लेकिन, मैं सही समय का इंतजार कर रहा था। दरअसल, मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरी फैमिली लाइमलाइट में बनी रहे। मेरी पत्नी नूरान भी यही चाहती है।
इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में विवियन ने धर्म बदलने की बात पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- 'मेरी जिंदगी वैसी की वैसी ही है। ज्यादा कुछ नहीं बदला है। मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ था और अब इस्लाम कबूल कर चुका हूं। चार साल पहले रमजान के पाक महीने में मैंने इस्लाम कबूला था। अब मैं हर रोज पांच वक्त की नमाज अदा करता हूं। मन को बहुत शांति मिलती है। इसलिए अब आप लोग कयास लगाने और बातें बनाना बंद करें'।
2021 वाहबिज दोराबदी से हुआ था तलाक
बता दें कि, विवियन ने इससे पहले वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद विवियन ने इज्पित की पत्रकार नूरान से गुपचुरप तरीके से दूसरी शादी की है। इस शादी से उनकी 4 महीने की बेटी भी है
Next Story





