मनोरंजन
Vivek Agnihotri: बीफ खाने के सवाल पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री
Rounak Dey
6 Jun 2023 6:04 PM GMT
![Vivek Agnihotri: बीफ खाने के सवाल पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री Vivek Agnihotri: बीफ खाने के सवाल पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/06/2990315-untitled-121-copy.webp)
x
तो विवेक ने उसपर भी अपना पक्ष रखा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | विवेक अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से खूब सुर्खियों में रहे हैं। निर्देशक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। विवेक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बातें करते नजर आते हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में निर्देशक ने फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है। वहीं कुछ महीनों पहले जब उनको बीफ खाने को लेकर ट्रोल किया गया था तो विवेक ने उसपर भी अपना पक्ष रखा है।विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कश्मीर फाइल्स को लेकर बात कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री कहते हैं, यह वह उस स्थानीय लोगों की कहानी है, जिन आतंकवादियों ने उन्हें मारा-काटा, उन्हें अच्छा कैसे दिखा सकते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उनको हेट स्पीच से दिक्कत नहीं है, क्योंकि हेट स्पीच मानव स्वभाव का एक्सप्रेशन है।
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह पहले बीफ खाते थे। उन्होंने बताया कि वह जब अमेरिका में रहते थे तब वह बीफ खाते थे, लेकिन अब वह सात्विक हो चुके हैं, लौकी खाते हैं। वहीं निर्देशक ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई प्लान नहीं है। विवेक ने कहा कि मैं दूर-दूर तक यह सोच भी नहीं सकता।
Next Story