मनोरंजन
विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर मुख्यमंत्री के बयान पर कानूनी नोटिस भेजा
jantaserishta.com
9 May 2023 6:09 PM IST

x
फिल्म निर्माता ने जानकारी दी.
कोलकाता (आईएएनएस)| फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। अग्निहोत्री ने एक ट्विटर संदेश के माध्यम से इसकी घोषणा की, जहां उन्होंने कानूनी नोटिस की एक प्रति भी पोस्ट की है। अपने संदेश में, अग्निहोत्री ने सोमवार को राज्य में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा के दौरान उनके बयान का जिक्र किया, जहां उन्होंने दावा किया कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्में समाज के एक निश्चित वर्ग को अपमानित करने के लिए बनाई गई।
अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा- मैंने अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके झूठे और अत्यधिक अपमानजनक बयानों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है, जो हमें और हमारी फिल्म द कश्मीर फाइल्स और आगामी 2024 की फिल्म द दिल्ली फायर को बदनाम करने के इरादे से दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते कहा- वह धर्म और जाति के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए 'द कश्मीर फाइल्स' को सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोगों को बदनाम करने के लिए बनाया गया था। और अब हमारे पास 'द केरल स्टोरी' है, जो विकृत तथ्यों के साथ एक और असत्य कहानी है।
बैन की घोषणा की विपक्षी भाजपा की तीखी आलोचना की है, जो इसे अदालत में चुनौती देने की योजना बना रही है।
Tagsफिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्रीविवेक अग्निहोत्रीद कश्मीर फाइल्सकानूनी नोटिसfilmmaker vivek agnihotrivivek agnihotrithe kashmir fileslegal notice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





