मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने की 'धुरंधर' की तारीफ, सिनेमैटोग्राफी व प्रोडक्शन डिजाइन को बताया 'विश्वस्तरीय

jantaserishta.com
30 March 2026 1:57 PM IST
विवेक अग्निहोत्री ने की धुरंधर की तारीफ, सिनेमैटोग्राफी व प्रोडक्शन डिजाइन को बताया विश्वस्तरीय
x
मुंबई: आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को भले ही रिलीज हुए कुछ समय बीत गया हो लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जोरों पर है। हर कोई फिल्म की कहानी, एक्शन और पूरी टीम की मेहनत की खुलकर तारीफ कर रहा है।
इस दौरान मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की खूब सराहना की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी। विवेक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे कई दिनों से कैलिफोर्निया के गांव में थे, जिस वजह से फिल्म नहीं देख पाए थे लेकिन बाद में धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजेलिस का सफर किया।
निर्देशक ने लिखा, "शाबाश। एक बार फिर आदित्य धर ने फिल्म्स के जरिए कमाल कर दिया। सच में मुझे नहीं पता क्या कहूं....फिल्म खुद इतनी अच्छी है कि उस पर कुछ जोड़ना सिर्फ शोर होगा।" उन्होंने आगे पूरी टीम की जमकर सराहना की और खास तौर पर दो क्राफ्ट्स को सम्मान दिया। उन्होंने लिखा, "फिल्म में हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन मैं खास तौर पर दो कम चर्चित क्राफ्ट्स को सम्मान देना चाहता हूं, जिन्होंने इस फिल्म को और भी महान बनाया। पहला-विकास की विश्वस्तरीय सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरा वर्क और दूसरा-सैनी जोहराय का शानदार प्रोडक्शन डिजाइन।"
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। जब दोनों में पूरा सामंजस्य होता है, तभी फिल्म मास्टरपीस बनती है। धुरंधर में दोनों ने जो तालमेल दिखाया, वह नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने दोनों को दिल से सलाम किया।
विवेक ने लिखा, "और आदित्य, एक छोटा सा सुझाव। आप होशियार हैं और अपना रास्ता जानते हैं। बस पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें। कभी-कभी यह उतना ही चुनौतीपूर्ण व आकर्षक होता है और टीम के धुरंधर के बाकी सभी लोग, आप सब कमाल के हो।"
बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल के भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और शो भी हाउसफुल जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story