मनोरंजन

Ranveer Singh Nude Photos के समर्थन में विवेक अग्निहोत्री, बोले- महिलाओं की न्यूड फोटोज से पुरुषों की भावनाओं?

Rounak Dey
28 July 2022 10:57 AM IST
Ranveer Singh Nude Photos के समर्थन में विवेक अग्निहोत्री, बोले- महिलाओं की न्यूड फोटोज से पुरुषों की भावनाओं?
x
मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। ये बहुत ही रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसका मैं समर्थन नहीं करता हूं।'

एक्टर रणबीर सिंह पिछले काफी दिनों से न्यूड फोटोशूट करवाने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके फोटोशूट के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर कोई उनका सपोर्ट करता नजर आ रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। एक्टर के खिलाफ कई केस भी दर्ज हुए हैं, जिसके बाद अब हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिएक्ट किया है। विवेक और स्वरा इस मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।





न्यूड फोटोशूट के चलते रणवीर कपूर के खिलाफ 'महिलाओं की भावनाओं को आहत करने' के आरोप में मुंबई पुलिस में शिकायत की गई है और इसे संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज किया गया। अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- रणवीर सिंह के खिलाफ जो FIR दर्ज की गई हैं, वो स्टूपिड (मूर्खता) है।




उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही मूर्खतापूर्ण एफआईआर है। ये एक ऐसा दिलचस्प मामला है, जिस पर बिना वजह ध्यान खींचा जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब मुझे बताओ, जब महिलाओं की इतनी सारी न्यूड फोटोज सामने आती हैं तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? ये एक मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में बॉडी की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है, इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। ये बहुत ही रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसका मैं समर्थन नहीं करता हूं।'



Next Story