मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने दी दिल्ली फाइल्स की डिटेल्स, एक क्लिक में जानें सब कुछ

jantaserishta.com
18 April 2022 12:56 PM IST
विवेक अग्निहोत्री ने दी दिल्ली फाइल्स की डिटेल्स, एक क्लिक में जानें सब कुछ
x

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों के दर्द और तकलीफों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई की. स्मॉल बजट में बनी विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके फिल्मी दुनिया में एक नया बार सेट किया है. फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद विवेक अग्निहोत्री अब द दिल्ली फाइल्स बनाने की तैयारी में जुट गए हैं.

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि आखिर द दिल्ली फाइल्स किस घटना पर आधारित होगी और फिल्म में क्या-क्या खास होगा. समाचार एजेंसी ANI संग बातचीत में विवेक ने फिल्म की डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि द दिल्ली फाइल्स फिल्म 1984 के ब्लैक चैप्टर के बारे में होगी, जिसमें तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा.
विवेक अग्निहोत्री ने कहा- भारत के इतिहास में साल 1984 एक काले अध्याय की तरह है. पंजाब में जिस तरह आतंकवाद की स्थिति को हैंडल किया गया था, वो अमानवीय था. ये पूरी तरह से वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए था और इसीलिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद की खेती की.
विवेक अग्निहोत्री ने कहा- सबसे पहले तो उन्होंने इसे बनाया और फिर बर्बाद भी कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने कई मासूम लोगों की भी जान ली और फिर इसे छिपा दिया. आज तक न्याय नहीं मिला है, इससे बुरा और क्या हो सकता है.
फिल्ममेकर का यह भी कहना है कि अगर इतिहास के बारे में लोगों को पढ़ाया जाएगा और फैक्ट्स उन्हें बताए जाएंगे तो लोग अपने लिए स्टैंड लेंगे और जस्टिस की डिमांड करेंगे.
विवेक अग्निहोत्री ने ये भी कहा- द दिल्ली फाइल्स आपको तमिलनाडु के बारे में भी कई सच बताएगी. ये दिल्ली के बारे में नहीं है, बल्कि इसमें दिखाया जाएगा कि दिल्ली इतने सालों से 'भारत' को कैसे नष्ट कर रही है. मुगल किंग्स से ब्रिटिश और मॉर्डन टाइम तक, जिन्होंने भी दिल्ली पर शासन किया सबकुछ बर्बाद कर दिया.
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि भारत में लोग अपने नरेटिव या फिर पॉलिटिकल एजेंडा के अनुसार इतिहास लिखते हैं, जबकि ये फैक्ट्स पर बेस्ड होना चाहिए.
उन्होंने ये भी कहा कि भारत का पॉलिटिकल एजेंडा ज्यादातर वेस्टर्नसेकुलर एजेंडा रहा है. हिंदू सिविलाइजेशन को हमेशा इग्नोर किया गया है और ऐसा माना गया कि हम लोग कमजोर हैं. हमने जो कुछ भी सीखा है, वो पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से सीखा है.
बता दें विवेक अग्निहोत्री ने 15 अप्रैल को ये ऐलान किया था कि वो जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट द दिल्ली फाइल्स पर काम करना शुरू करेंगे. द कश्मीर फाइल्स के बाद दर्शक अब द दिल्ली फाइल्स को पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story