
x
मशहूर (Famous) फिल्म डायरेक्टर (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) आए दिन सुर्खियों में रहते है
मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म डायरेक्टर (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) आए दिन सुर्खियों में रहते है। विवेक अग्निहोत्री ने इस साल रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते है और देश में चल रहे किसी भी राजनीतिक और समाजिक मुद्दे पर अपनी राय देते रहते है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट को बंद करने का फैसला किया और उन्होंने ऐसा ही किया उन्होंने ट्विटर एकाउंट से दूरियां बना ली है।
इस खबर की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से एक आखिरी ट्विट करते हुए दिया। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्विट करते हुए लिखा, 'यह रचनात्मक एकांत का समय है। कुछ समय के लिए ट्विटर को निष्क्रिय करने का समय आ गया है। जल्दी मिलते हैं।' जिसके बाद उनके इस ट्विट पर लोगों के अलग-अलग कमेंट्स आने शुरू हो गए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, हां.. अंतराल लेते रहना चाहिए! स्वस्थ मानसिकता के लिए अच्छा कदम है..' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आशा है कि आपको कश्मीरी फाइलों जैसी एक और उत्कृष्ट कृति के साथ देखने की उम्मीद है।
आप सभी की सफलता की कामना सर' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'एक और चौंकाने वाली आंख खोलने वाला इंतजार है। इसके अलावा, कृपया बजट के बारे में चिंता न करें सर, हम इसके लिए क्राउड-फंडिंग कर सकते हैं। धन्यवाद!' गौरतलब है कि जब फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इस फिल्म को लेकर खूब विवाद खड़े हुए थे। वहीं ये फिल्म कई लोगों को काफी पसंद भी आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी तगड़ी कमाई की है।
It's time for Creative Solitude.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 30, 2022
Time to deactivate twitter for sometime.
See you soon.
नवभारत.कॉम

Rani Sahu
Next Story