मनोरंजन

शो 'मैत्री' में कैमियो करते नजर आएंगे विशाल कोटियन

Rani Sahu
30 Jun 2023 10:08 AM GMT
शो मैत्री में कैमियो करते नजर आएंगे विशाल कोटियन
x
मुंबई (आईएएनएस)। 'अकबर का बल बीरबल' और 'बिग बॉस 15' में अपनी भागीदारी के लिए मशहूर लोकप्रिय टीवी अभिनेता विशाल कोटियन शो 'मैत्री' में अभिनय करते नजर आएंगे। इसमें वह एक ऑटो रिक्शा चालक और हनुमान भक्त बजरंगी का रोल करते दिखेंगे।
टीवी शो 'मैत्री' में मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चौधरी) की यात्रा को दिखाया गया है। कहानी दो बहनों के आसपास घूमती है। शो में हाल ही में छह महीने का छोटा लीप आया, जहां दर्शकों ने मैत्री के पहले पति सारांश (कुणाल करण कपूर द्वारा अभिनीत) को उसके जीवन में तबाही मचाने के लिए वापस आते देखा।
शो में अपने अभियन पर बात करते हुए विशाल कोटियन ने कहा, कि मैं इसको लेेेकर बेहद उत्साहित हूं। असल में मैंने इसीलिए इसे किया क्योंकि यह एक कैमियो था।
उन्‍होंने आगे कहा कि ''मुझे बहुत सारे टेलीविजन प्रोजेक्ट की पेशकश की गई है, लेकिन मैं डेली सोप नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अपनी फिल्म और ओटीटी प्रोजेक्ट में व्यस्त हूं। मैं हमेशा अलग-अलग किरदार निभाना पसंद करता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि एक अभिनेता के लिए खुद को चुनौती देना बहुत महत्वपूर्ण है''।
उन्होंने साझा किया, कि जब उन्होंने सुना कि उनका किरदार भगवान हनुमान भक्त बजरंगी का है, और यह एक एक्शन से भरपूर कैमियो होगा, तो उन्होंने तुरंत इसे करने का फैसला किया।
आगामी एपिसोड्स में मैत्री अपने पति हर्ष (समर्थ जुरेल) की तलाश में दर-दर भटकती नजर आएंगी। इस स्थिति में बजरंगी (विशाल कोटियन) एक रिक्शावाले के रूप में दिखाई देंगेे।
यह एपिसोड रामायण से प्रेरित है, जहां हनुमान ने सीता को ढूंढने में राम की मदद की थी, बजरंगी ने हर्ष को ढूंढने में मैत्री की मदद की। 'मैत्री' हर दिन ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।
Next Story