मनोरंजन

विशाल कोटियन सेलिब्रेट कर रहे अपना 43वां जन्मदिन, गरीब बच्चों के साथ काटा केक, देखे वीडियो

Neha Dani
14 Feb 2022 4:42 AM GMT
विशाल कोटियन सेलिब्रेट कर रहे अपना 43वां जन्मदिन, गरीब बच्चों के साथ काटा केक, देखे वीडियो
x
उनके पैरेंट्स को हमेशा से लगता था कि वह जरूर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट विशाल कोटियन (Bigg Boss 15 contestant Vishal Kotian) आज 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने (Vishal Kotian) अपना बर्थडे गरीब बच्चों के साथ मिलकर मनाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह आम बच्चों के साथ केक काटकर रहे हैं। वह बच्चों से कहते हैं कि 'आप सभी स्कूल जाया करो मैं ऐसे ही आता रहूंगा। विशाल के इस नेक काम को देख उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।




बता दें विशाल कोटियन 13 फरवरी 1979 में मुंबई में जन्मे। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई 'फातिमा हाई स्कूल' से की और फिर 'डॉन बॉस्को कॉलेज' से ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह मॉडलिंग व ऐक्टिंग क्षेत्र में आए। अब तक वह कई टीवी शो और बिग बॉस 15 जैसे रियालिटी शो में नजर आ चुके हैं।
विशाल बताते हैं कि वह एक गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। उन्होंने अपना बचपन चॉल में बिताया। विशाल कोटियन बता चुके हैं कि उनके परिवार की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि फीस भर पाते। लेकिन उनका सौभाग्य रहा है कि उनके मां बाप ने उनका एडमिशन अच्छे स्कूल में करवाया और उनपर विश्वास जताया। उनके पैरेंट्स को हमेशा से लगता था कि वह जरूर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
Next Story