मनोरंजन

दमदार आवाज ही नहीं, लेखनी में भी उस्ताद हैं विशाल ददलानी, वीडियो साझा कर किया साबित

jantaserishta.com
3 March 2026 8:36 AM IST
दमदार आवाज ही नहीं, लेखनी में भी उस्ताद हैं विशाल ददलानी, वीडियो साझा कर किया साबित
x
मुंबई: देश के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय गायकों में से एक विशाल ददलानी के गायन के दीवाने लाखों लोग हैं, लेकिन बहुत कम ही जानते होंगे कि विशाल एक दमदार गायक के साथ-साथ जबरदस्त लेखक भी हैं।
विशाल ने न सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर गानों को अपनी आवाज दी है, बल्कि उनमें से कुछ प्रमुख ब्लॉकबस्टर गानों के बोल भी लिखे हैं, जिसे आज भी लोग सुनना और गुनगुनाना काफी पसंद करते हैं। अपनी इसी लेखनी की प्रतिभा को लोगों के सामने रखते हुए सोमवार को विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया। विशाल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में बॉलीवुड के उन पॉपुलर गानों के क्लिप शामिल हैं, जिनमें उन्होंने अपनी दमदार आवाज देने के साथ-साथ उनके लाजवाब बोल को भी खुद ही लिखा है।
विशाल ने जिस रील को अपनी आईडी से शेयर किया है, उसके पोस्ट कैप्शन में लिखा, "क्या आप जानते हैं, विशाल ददलानी सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर गानों को अपनी आवाज ही नहीं देते हैं, बल्कि उन्होंने उनमें से कुछ गाने लिखे भी हैं।"
कैप्शन में आगे लिखा है, "'तुझे भुला दिया', 'बिन तेरे', 'कुछ कम' जैसे दिल तोड़ने वाले गानों से लेकर 'अजब सी', 'हैरत' जैसे रोमांटिक गानों और 'शीला की जवानी', 'बैंग बैंग', 'आई फील गुड', 'तू मेरी' जैसे जोशीले गानों और 'अल्लाह के बंदे' जैसे भावपूर्ण गानों के अविश्वसनीय बोल विशाल ने लिखे हैं।"
विशाल ददलानी देश के एक प्रमुख गायक, संगीतकार, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जो बॉलीवुड में विशाल-शेखर जोड़ी और 'पेंटाग्राम' रॉक बैंड के फ्रंटमैन के रूप में मशहूर हैं। विशाल उन कुछ कलाकारों में से एक हैं, जो सिर्फ गीत नहीं बनाते, बल्कि उसे आकार देते हैं।
सिंगर विशाल ददलानी का जन्म 28 जून, 1973 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज और संगीत का जादू बिखेरा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story