मनोरंजन

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' पहुंचे विशाल भारद्वाज, देसी गर्ल ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Neha Dani
20 April 2022 4:33 AM GMT
न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना पहुंचे विशाल भारद्वाज, देसी गर्ल ने किया गर्मजोशी से स्वागत
x
प्रियंका की फिल्म कमीने और 2011 में फिल्म 7 खून माफ का निर्देशन कर चुके हैं।

'ग्लोबल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद विदेश बस गई हैं। हालांकि शादी के बाद भी उन्होंने अपने करियर को विराम नहीं दिया और हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान बनाई। न सिर्फ एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका ने वहां अपनी धाक जमाई बल्कि में विदेश में इंडियन जायके का रेरस्टोरेंट Sona भी खोला। जहां से अक्सर वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज पहुंचे, जिस पर एक्ट्रेस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।






दरअसल, फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट दौरे की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ''दोस्तों के साथ कितनी प्यारी रात है और NY में एक ट्विस्ट के साथ सबसे स्वादिष्ट देसी खाना। #SonaNewYork @priyankachopra''
फिल्ममेकर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ''बहुत खुशी हुई कि आपको यह पसंद आया सर। किसी भी समय आप का स्वागत है।''
बता दें, विशाल भारद्वाज साल 2009 में प्रियंका की फिल्म कमीने और 2011 में फिल्म 7 खून माफ का निर्देशन कर चुके हैं।



Next Story