मनोरंजन
सना मकबूल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर विशाल आदित्य सिंह ने किया खुलासा
Shubhra Nandy
11 July 2021 1:43 PM IST

x
पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है।
पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है। बीते दिनों इसका लॉन्च इवेंट भी हुआ, जिसमें होस्ट रोहित शेट्टी सहित दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन सहित अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। वहीं इस शो के कंटेस्टेंट्स विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल भी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।
विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और सना मकबूल (Sana Makbul) सहित अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी केपटाउन में इस शो की शूटिंग की। अब सभी इंडिया वापस आ चुके हैं। शो की शूटिंग के दौरान विशाल ने सना संग कई रोमांटिक फोटोज शेयर की, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। अब इसको लेकर खुद विशाल ने अपनी बात सामने रखी है।
विशाल ने कहा कि सना संग उनकी दोस्ती खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट पर हुई थी। चूंकि अन्य कंटेस्टेंट्स या तो शादीशुदा थे, या उनकी शादी होने वाली थी या सगाई हो चुकी थी। विशाल और सना दोनों ही अनमैरिड थे। ऐसे में उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई। विशाल ने कहा- 'शो के दौरान हम दोनों काफी मस्ती-मजाक करते थे।
इसी दौरान रोमांटिक फोटोज पोस्ट की। सना मेरी अच्छी दोस्त है।'दूसरी तरफ सना ने भी विशाल को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि शूटिंग के दौरान स्टंट में विशाल ने उनकी काफी मदद की।
Next Story





